रविवार, 31 दिसंबर 2023

Published दिसंबर 31, 2023 by with 0 comment

Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) क्या हैं, योग्यता, ब्याज दर, मैच्योरिटी पीरियड और टैक्स, ? Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) Scheme in Hindi

SSY योजना के महत्वपूर्ण जानकारी संक्षिप्त में निम्नलिखित हैं:
Interest rate 8.2% p.a.
Investment Amount Minimum - Rs.250, Maximum Rs.1.5 lakh p.a.
Maturity Amount Depends on the invested amount(निवेशित राशि पर निर्भर करता है)
Maturity Period 21 वर्ष (या, 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद लड़की की शादी होने तक)

Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) क्या हैं

सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) एक राष्ट्रीय बचत योजना हैं, जिसको भारत सरकार द्वारा विशेष रूप से बालिकाओं (Girls) के लिए बनाई गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य “बेटी बचाओ, बेटी पढाओ” है, ताकी ज़्यादा से ज़्यादा बालिकाओं को सुरक्षा और शिक्षा मिल सके और उनके भविष्य में कोई रुकावट भी न हो।


SSY योजना के उद्देश्य निम्नलिखित हैं:

  • लड़कियों को सुरक्षा प्रदान करना और उनके अस्तित्व सुनिश्चित करना है।
  • शिक्षा और अन्य क्षेत्रों ज्यादा से ज्यादा संख्या में लड़कियाँ भाग लें।
  • बच्चों के प्रति लिंग निर्धारण और लैंगिक भेदभाव की प्रथा में कमी करना है।
Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) Scheme in Hindi

सुकन्या समृद्धि योजना के लिए योग्यता (Sukanya Samriddhi Yojana Eligibility)

  • सुकन्या समृद्धि योजना का अकाउंट केवल बालिका के नाम पर माता-पिता या कानूनी अभिभावक ही खोलवा सकते है।
  • बालिका भारतीय का निवासी होनी चाहिए।
  • खाता खोलते के दौरान बालिका की आयु 10 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  • एक परिवार को केवल दो SSY अकाउंट को खोलने की अनुमति है।
  • अगर एक परिवार में तीन लड़किया तो केवल दो लड़कियों के लिए अधिकतम दो खाते ही खोले जा सकते हैं।
  • जुड़वां लड़कियों के मामले में तीसरा SSY खाता खोला जा सकता है।
  • ध्यान रखें : यदि जुड़वां या तीन लड़कियों के जन्म के बाद एक लड़की का जन्म होता है, तो तीसरा SSY अकाउंट नहीं खोला जा सकता है

सुकन्या समृद्धि योजना के लिए बैंक (List of Banks for Sukanya Samriddhi Yojana)

निचे कुछ बैंको का लिस्ट है जहां आप सुकन्या समृद्धि योजना के लिए खाता खुलवा सकते हैं।

  • State Bank of India
  • United Bank of India
  • UCO Bank
  • Punjab National Bank
  • Oriental Bank of Commerce
  • Indian Bank
  • ICICI Bank
  • Corporation Bank
  • Canara Bank
  • Bank of India
  • Axis Bank
  • Allahabad Bank
  • Vijaya Bank
  • Union Bank of India
  • Syndicate Bank
  • Punjab & Sind Bank
  • Indian Overseas Bank
  • IDBI Bank
  • Dena Bank
  • Central Bank of India
  • Bank of Maharashtra
  • Bank of Baroda
  • Andhra Bank

SSY खाता खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज (SSY Documents)

निचे कुछ दस्तावेज का लिस्ट है जिससे आप सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खुलवा सकते हैं। इन सभी ज़रूरी दस्तावेज़ की कॉपी के साथ फॉर्म को पोस्ट ऑफिस या बैंक में जमा करवा सकते हैं।

  • SSY खाता खोलने का फॉर्म जो हर बैंक के हिसाब से अलग अलग हो सकता हैं।
  • बालिका का जन्म प्रमाण पत्र।
  • खाता खोलते समय जमाकर्ता का आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ (ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, आदि)।
  • यदि एक ही जन्म क्रम के तहत कई बच्चे पैदा होते हैं तो एक चिकित्सा प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
  • डिपॉजिट राशि।
  • और कोई अन्य दस्तावेज़ जो बैंक या डाकघर द्वारा माँगा गया हो।

सुकन्या समृद्धि योजना ब्याज दरें(Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate): 2024

  • सुकन्या समृद्धि योजना के लिए ब्याज दर 8.2% प्रति वर्ष निर्धारित की गई हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) डिपॉजिट लिमिट क्या हैं?

  • कोई भी व्यक्ति एक वर्ष में कम से कम 250 रु. और ज्यादा से ज्यादा 1.5 लाख रु. प्रतिवर्ष का डिपॉज़िट कर सकता है।
  • आपको अकाउंट खोलने की तारीख से 15 साल तक हर साल कम से कम न्यूनतम राशि अकाउंट में जमा करनी होगी।
  • इसके बाद अकाउंट में मैच्योरिटी तक ब्याज मिलता रहेगा।

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) अवधि क्या हैं?

  • सुकन्या समृद्धि योजना की अवधि बालिका के 21 वर्ष के होने या 18 वर्ष की आयु के बाद उसकी शादी होने तक होती है।

सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कब तक करना होता हैं?

  • सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश आपको अकाउंट खोलने की तारीख से 15 साल तक ही करना होता है। इसके बाद अकाउंट में मैच्योरिटी तक ब्याज मिलता रहेगा, भले ही इसमें कोई डिपॉज़िट न किया गया हो।

सुकन्या समृद्धि योजना में टैक्स की कितनी छूट मिलती हैं?

  • निवेश किया गया पैसा और ब्याज के साथ-साथ मैच्योरिटी राशि पर भी टैक्स नहीं लगता।
  • आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80सी के तहत निवेश की गई मूल राशि पर सालाना इनकम टैक्स रिटर्न में प्रति वर्ष 1.5 लाख रु, तक की टैक्स कटौती का लाभ ले सकते हैं।

SSY सवाल जवाब


यदि सुकन्या समृद्धि योजना में कम राशि का भुगतान किया जाता है तो क्या होगा?

यदि एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम राशि 500 रुपये का भुगतान नहीं किया जाता है, तो खाता डिफ़ॉल्ट माना जाएगा। बाद में, 50 रुपये का जुर्माना देकर खाते को वापस चालू करवाया जा सकता है।

यदि सुकन्या समृद्धि योजना में अधिक राशि का भुगतान किया जाता है तो क्या होगा?

1.5 लाख रुपये से अधिक की किसी भी जमा राशि पर कोई ब्याज नहीं है। जमाकर्ता किसी भी समय अतिरिक्त राशि निकाल सकता है।

SSY में अकाउंट में शेष राशि पर लोन ले सकता हूँ?

नहीं।

लड़की के अभिभावक या माता-पिता की मृत्यु के मामले में क्या होता है?

  • कानूनी अभिभावक या बालिका के माता-पिता की मृत्यु के मामले में, योजना या तो बंद कर दी जाती है और आय परिवार या बालिका को दे दी जाती है।
  • योजना परिपक्वता (maturity) अवधि तक जमा राशि के साथ जारी रहती है और जमा राशि पर बालिका के 21 वर्ष की आयु होने तक ब्याज मिलता रहता है।

क्या सुकन्या समृद्धि योजना के अकाउंट को स्थान के अनुसार स्थांतरण किया जा सकता है?

हां, ऐसा इसलिए है क्योंकि कई बार लड़कियों को पढ़ाई या ऐसी अन्य स्थितियों के कारण कहीं और जाने की आवश्यकता पड़ सकती है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts, Please let me know

लोकप्रिय पोस्ट